पटना मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों में झुलसाएगी गर्मी, 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें कब से चलेगी लू

Updated:
विज्ञापन
पटना मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों में झुलसाएगी गर्मी, 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें कब से चलेगी लू

प्रतीकात्मक फोटो.

पटनावासियों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में शहर के मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है.

विज्ञापन

Patna News : पटनावासियों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में शहर के मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. हालांकि, अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने से हल्की राहत रहेगी, लेकिन 2 जून से पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में भारी उछाल आने की संभावना है.

2 जून से बदलेगा मौसम का तेवर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 जून से राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से न सिर्फ गर्मी बढ़ेगी, बल्कि शहर में लू (Heatwave) चलने के भी पूरे आसार हैं.

4 से 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

अगले तीन से चार दिनों के भीतर पटना के अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इस दौरान लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ेगा.

रविवार का तापमान

  • अधिकतम तापमान: 36.1 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 27.6 डिग्री सेल्सियस
  • अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान: फिलहाल पटना के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में तुरंत बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी.
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन