कैमूर: रामपुर में छात्रों का सड़क मार्च, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में फूटा गुस्सा, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन
सड़क मार्च में सामिल छात्र-छत्रायें | Prabhat Khabar Network

सड़क मार्च में सामिल छात्र-छत्रायें | Prabhat Khabar Network

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बेलाव गांव के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सड़क मार्च निकाला. परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठी.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलाव गांव में शनिवार को नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सड़क मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. मार्च बेलाव स्थित आंबेडकर स्थल से शुरू होकर बेलाव बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ.

छात्राओं की रही अहम भागीदारी

सड़क मार्च में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. छात्राओं ने छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए. हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

पेपर लीक से भविष्य पर संकट का आरोप

प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है. उनका कहना था कि यदि किसी परीक्षा में अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

समय पर परीक्षा और परिणाम की मांग

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि परीक्षा टलने और परिणाम में देरी से लाखों विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से प्रवेश और परीक्षा प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की मांग की.

गूंजे नारे, पुलिस रही तैनात

सड़क मार्च के दौरान छात्रों ने "पारदर्शी परीक्षा दो, भविष्य बचाओ", "पेपर लीक बंद करो" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित और पूरी तरह निष्पक्ष बनाने की मांग की. मौके पर बेलाव थानाध्यक्ष परमहनस कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही.


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन