कैमूर: मरहिया बाजार से मिनटों में उड़ गई होंडा शाइन, खरीदारी करने गए युवक की बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन
फोटो -दुर्गावती थाना | Prabhat Khabar Network

फोटो -दुर्गावती थाना | Prabhat Khabar Network

कैमूर के मरहिया बाजार से होंडा शाइन बाइक चोरी का मामला सामने आया है. एक युवक घरेलू सामान खरीदने गया था और कुछ ही मिनटों में उसकी बाइक गायब हो गई. पुलिस अब चोरों को पकड़ने में जुटी है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहिया बाजार से एक होंडा शाइन बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दुर्गावती थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है.

घरेलू सामान खरीदने पहुंचे थे. दो-तीन मिनट में गायब हो गई बाइक

जानकारी के अनुसार, मछनहटा गांव निवासी महेंद्र पासवान शनिवार की शाम करीब छह बजे अपनी होंडा शाइन बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-45H-9145) से मरहिया बाजार घरेलू सामान खरीदने पहुंचे थे. उन्होंने बाजार मार्ग के पश्चिमी किनारे बाइक खड़ी की और सड़क के पूर्वी हिस्से में स्थित एक मुर्गा दुकान पर खरीदारी करने चले गए. करीब दो से तीन मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग. थाने में दिया आवेदन

बाइक नहीं मिलने पर महेंद्र पासवान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ दुर्गावती थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई.

जांच में जुटी पुलिस. चोरों की तलाश जारी

दुर्गावती थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध संभावित साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Sachidanand Singh

लेखक के बारे में

By Sachidanand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन