कैमूर: रामपुर पंचायत समिति की सामान्य बैठक 8 अगस्त को, विकास योजनाओं और PM आवास की होगी विस्तृत समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ का निर्गत पत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में 8 अगस्त को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनसमस्याओं पर गहन चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव के निर्देश पर रामपुर प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक आगामी 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी. बैठक सुबह 11 बजे बेलाव पंचायत सरकार भवन में होगी. इसमें विकास योजनाओं की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई अहम मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी.

विज्ञापन

प्रमुख के निर्देश पर तय हुई बैठक की तिथि

प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतुरंजन कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव ने 24 जुलाई को पत्र जारी कर पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुलाने का निर्देश दिया था. इसी के आलोक में 8 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है.

सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को भेजी जा रही सूचना

बीडीओ ने बताया कि बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायक को पत्र भेजकर सूचना दी जा रही है. बैठक में अधिक से अधिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विकास कार्यों और पीएम आवास योजना की होगी समीक्षा

बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा होगी. इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की विभागवार प्रगति पर चर्चा की जाएगी. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों के चयन, स्वीकृति, भुगतान और लंबित आवासों को जल्द पूरा कराने की स्थिति की भी समीक्षा होगी.

जनसमस्याओं पर भी होगी चर्चा

बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. बीडीओ ऋतुरंजन कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. वहीं प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से समय पर बैठक में शामिल होकर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन