STF की छापेमारी में दुर्गावती में फैक्ट्री के गोदाम से 27 किलो गांजा बरामद, मालिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

फैक्ट्री में बरामद गांजा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गावती थाना क्षेत्र के प्रकाश इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के गोदाम से एसटीएफ ने 27 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. फैक्ट्री मालिक प्रकाश तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

कर्मनाशा-दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया रोड स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार की सुबह पटना से पहुंची एसटीएफ और दुर्गावती पुलिस ने छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने गोदाम से 27 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस ने मौके से फैक्ट्री मालिक प्रकाश तिवारी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

14 थैलियों में मिला गांजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ पटना और दुर्गावती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भेरिया रोड स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज फैक्ट्री परिसर के गोदाम में गांजा छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार सुबह फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की.

बंद गोदाम में 27 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

छापेमारी के दौरान गोदाम बंद मिला. इसी परिसर में बगल की फैक्ट्री में मालिक प्रकाश तिवारी बैठे हुए थे. पुलिस ने उन्हें बुलाकर गोदाम का ताला कटर से कटवाया. इसके बाद गोदाम की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अंदर बने एक छोटे कमरे से अलग-अलग पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से 14 थैलियों में कुल 27 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया. इसके साथ ही गोदाम के अंदर खड़ी एक कार को भी जब्त किया गया है.

प्रकाश तिवारी से पूछताछ

हिरासत में लिये गये प्रकाश तिवारी की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव निवासी प्रकाश तिवारी, पिता गंगाधर तिवारी के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा गोदाम तक कहां से पहुंचा और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसके संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है. कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी राजा कुमार भी मौके पर मौजूद रहे.

फैक्ट्री मालिक ने बताया- गोदाम लीज पर दिया है

फैक्ट्री मालिक प्रकाश तिवारी ने बताया कि गोदाम वाराणसी निवासी बबलू को लीज पर दिया गया है. उनके अनुसार, गोदाम को लेकर धान खरीद और कोयला का कारोबार किया जाता था.

वहीं, अंचलाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि भेरिया रोड स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के गोदाम से गांजा बरामद किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन