मोहनिया में पोक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पलामू पुलिस को सौंपा गया

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना में गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनिया थाना क्षेत्र से पलामू जिले के सतबरवा थाना में दर्ज पोक्सो एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान उमंग कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.

विज्ञापन

मोहनिया थाना क्षेत्र से पलामू जिले के सतबरवा थाना कांड संख्या 100/26 में वांछित पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमंग कुमार (20 वर्ष), पिता विजय कुमार उर्फ विजय चौहान, ग्राम ठेकही बलीरामपुर, थाना नोखा, जिला रोहतास के रूप में हुई है.

विज्ञापन

सतबरवा थाना में दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, सतबरवा थाना में 20 जुलाई 2026 को कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया था. इस मामले में उमंग कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 75(1), 77 और 351(2) के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी.

गुप्त सूचना पर डड़वा से गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वा में कार्रवाई की गयी. इसी दौरान उमंग कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी.

इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को पलामू पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मामले में पलामू पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन