बिहार की सबसे बड़ी सुरंग इस जिले में होगी तैयार, जानिए खासियत और कैसे होगा लोगों को फायदा…

Updated:
विज्ञापन
Bihar's biggest tunnel will be built in this district

सुरंग की सांकेतिक तस्वीर

Expressway In Bihar: बिहार की सबसे बड़ी सुरंग का निर्माण जल्द ही होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, यह वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के तहत कैमूर जिले में प्रस्तावित है. इसकी लंबाई करीब 5 किलोमीटर तक की बताई जा रही है. जिससे लोगों की यात्रा आसान और सुरक्षित होगी.

विज्ञापन

Expressway In Bihar: बिहार को एक के बाद एक सरकार की ओर से तोहफे दिए जा रहे हैं. पुल-पुलियों से लेकर कई जगह एक्पप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. जिससे लोगों की यात्रा बेहद आसान हो जा रही है. इस बीच अब बिहार की सबसे बड़ी सुरंग का भी जल्द ही निर्माण होने वाला है. बता दें कि, बिहार की सबसे बड़ी सुरंग का निर्माण कैमूर जिले में होगा. यह वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के तहत प्रस्तावित है. इससे लोगों की यात्रा आसान और सुरक्षित होने वाली है.

5 किलोमीटर होगा लंबा

बता दें कि, इस सुरंग की लंबाई करीब 5 किलोमीटर तक होगी. यह बिहारवासियों के लिए बेहद ही खास माना जा रहा है. बिहार को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने की बात कही जा रही है. वहीं, इस सुरंग की मुख्य विशेषता यह होगी कि, इससे पहाड़ी इलाकों को पार करना आसान होगा. दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और लोगों के समय की बचत भी होगी. कैमूर जिले में बनने वाला यह 5 किलोमीटर लंबा सुरंग बेहद ही उपयोगी माना जा रहा है.

खास तरीके से किया गया डिजाइन

इसके अलावा सुरंग को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि, इसका निर्माण पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों का उपयोग कर बनाया जाएगा. उन्नत मशीनों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों का भी पालन किया जाएगा. सुरंग का डिजाइन भी ऐसा तैयार किया गया है कि, पर्यावरण को क्षति ना के बराबर होगी. इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय भूगर्भीय संरचना का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और स्थिरता से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ ना हो.

बिहार के 4 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस

बता दें कि, इस परियोजना से लोगों के बीच रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. कैमूर जिले में अर्थव्यवस्था को तो बढ़ावा मिलेगा ही लेकिन साथ में कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी. वहीं, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे की बात करें तो, यह 690 किलोमीटर लंबा होगा. जिसका 160 किलोमीटर हिस्सा बिहार के चार जिलों- कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया से होकर गुजरेगा. इसके बनने से पड़ोसी राज्यों झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन सुगम होगा. बिहार के विकास में यह अहम भूमिका निभाएगी.

Also Read: बिहार युवा आयोग के गठन को मिली मंजूरी, सीएम नीतीश ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन