तीन अटैची व चार बक्सों का ताला तोड़ दो लाख नकद व जेवरात ले गये चोर
Updated at : 17 Feb 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के सलौजा गांव में एक घर में हुई चोरी की जानकारी परिजनों को तीन दिन बाद मिली. मामला सलौजा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर का है.
विज्ञापन
सलौजा गांव में चोरी, तीन दिन बाद चला पता
चांद.
प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के सलौजा गांव में एक घर में हुई चोरी की जानकारी परिजनों को तीन दिन बाद मिली. मामला सलौजा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर का है. बताया जाता है कि 13 तारीख की रात गांव में चोरी की घटना हुई थी. उसी दिन गांव के अन्य घर में भी चोरी की वारदात हुई थी. आशंका जतायी जा रही है कि उसी दौरान वीरेंद्र सिंह के घर में भी चोरी की गयी.पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग घर में ताला लगाकर बाहर गये थे. जिस कमरे में गहने रखे गये थे, वहां ताला लगाने के साथ पर्दा भी लगा दिया गया था. इसी कारण तीन दिन तक चोरी की जानकारी नहीं हो सकी. जब कमरे का ताला खोला गया तो अंदर का दृश्य देख सभी लोग हैरान रह गये.चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे चार बक्सों व तीन अटैची का ताला तोड़ दिया. बक्सों में रखी अंगूठी, मंगलसूत्र, नथिया सहित अन्य जेवरात और लगभग दो लाख रुपये नकद चुरा लिये. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआइओ टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गयी है.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




