भोरेयां में विराट दंगल का आयोजन, बिहार व यूपी के नामी गिरामी पहलवानों ने दिखाया दम
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरेयां गांव के पहाड़ी की तलहटी में मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया. अखाड़े में बिहार व यूपी के कई नामी गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाये. उद्घाटन के बाद पहलवानों का मुकाबला शुरू हुआ.
विज्ञापन
रामपुर.
बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरेयां गांव के पहाड़ी की तलहटी में मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया. अखाड़े में बिहार व यूपी के कई नामी गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाये. उद्घाटन के बाद पहलवानों का मुकाबला शुरू हुआ. कैमूर भटौली के पहलवान बलराम ने यूपी जमनिया के संदीप पहलवान को पटखनी देकर दो हजार रुपये इनाम जीता. गोरखपुर के अजीत पहलवान को लक्ष्मण पहलवान पटखनी देकर विजेता बने. कैमूर के मदुरना के दीपक पहलवान ने मिर्जापुर यूपी के अनुज पहलवान को, मोहम्मदपुर के सुनील ने अकोढी के अमित पहलवान को, रोहतास के मिथिलेश ने कनपुरा के सोनू को पटखनी दी. इस प्रकार दर्जनों पहलवानों ने अपनी कला का प्रर्दशन किया. निर्णायक के रूप में राम नगिना तिवारी और शिवपूजन यादव रहे. कुश्ती तीन से लेकर पांच मिनट तक हुआ. इस दंगल का आयोजन शिवशंकर तिवारी व संचालन रामप्रवेश तिवारी ने किया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेलांव थाना के दारोगा मोहम्मद फिरोज पुलिस बल के साथ तैनात रहे. मौके पर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव, अनिल रजक, पंडित दुबे, पैक्स अध्यक्ष शिव जी सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










