नियमित और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर कैमूर के पशु टीका कर्मियों ने हड़ताल का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय पहुंचे टीका कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर जिले के पशु टीका कर्मियों ने नियमित और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर टीकाकरण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है. परिवार का भरण-पोषण मुश्किल होने के कारण उन्होंने जिलाधिकारी से सरकार के स्तर पर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Kaimur News : जिले के पशु टीका कर्मियों ने नियमित और सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलने के कारण पशु टीकाकरण का काम स्थगित कर हड़ताल करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कर्मियों ने जिलाधिकारी कैमूर को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है.

विज्ञापन

पशु टीकाकरण और स्वास्थ्य शिविरों में लगातार कर रहे काम

आवेदन में पशु टीका कर्मियों ने कहा है कि वे लगातार पशु टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य शिविरों तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों में कार्य कर रहे हैं. इसके बावजूद काम के बदले नियमित और उचित मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है.

दूसरा काम करने का भी नहीं मिल रहा अवसर

कर्मियों का कहना है कि पशु टीकाकरण के कार्य में लगे होने के कारण वे दूसरा काम भी नहीं कर सकते हैं. ऐसे में नियमित मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. उन्होंने कहा कि उचित मानदेय और नियमित भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग या सरकार की ओर से इस पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

Also Read : सासाराम: राजेंद्र विद्यालय में प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला प्रमाण-पत्र, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

मांग पूरी नहीं होने पर काम स्थगित कर हड़ताल की चेतावनी

पशु टीका कर्मियों ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि ऐसी स्थिति में वे कार्य स्थगित कर हड़ताल करने का निर्णय लेने को मजबूर हुए हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पशुपालकों को परेशान करना नहीं है.

Also Read : नासरीगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 13 सितंबर तक खुद हटाना होगा अवैध कब्जा

डीएम से सरकार के स्तर पर उचित अनुशंसा की मांग

कर्मियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले में सरकार से उचित अनुशंसा करते हुए पशु टीका कर्मियों के लिए सम्मानजनक और नियमित मासिक मानदेय की व्यवस्था कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाये.

Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन