जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुई सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा

Published by : Vikash Kumar Updated At : 17 Feb 2026 9:31 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई. परीक्षा 11 मार्च तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जायेगी. इस वर्ष जिले में लगभग 3500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

परीक्षा में 3500 छात्र-छात्राओं को होना था शामिल

भभुआ नगर.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई. परीक्षा 11 मार्च तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जायेगी. इस वर्ष जिले में लगभग 3500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन व विद्यालय प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किये हैं. मंगलवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. समय से पूर्व केंद्रों के मुख्य द्वार खोल दिये गये, ताकि जांच प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके व अफरा-तफरी की स्थिति न बने.परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की गयी. बता दें कि जिले में छह केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल रतवार, डीएवी स्कूल जद्दुपुर, आरपीएस स्कूल भनपुर, डीपीएस स्कूल भभुआ व मानव भारती स्कूल चांद शामिल हैं. सभी केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी थी. केंद्राधीक्षकों को बोर्ड से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है.

जांच के बाद ही प्रवेश, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक

सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गयी. प्रवेश पत्र की जांच के साथ तलाशी भी ली गयी. मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गयी थी. बैठने की व्यवस्था पूर्व निर्धारित अनुक्रमांक के अनुसार की गयी.पहले दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसे लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्सुकता देखी गयी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन