कैमूर में ईद-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में तैनात होगा अतिरिक्त बल

Updated:
विज्ञापन

फोटो.शांति समिति के बैठक में शामिल अधिकारी व सदस्य | Prabhat Khabar Network

भभुआ में ईद-मिलादुन्नबी, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। सुरक्षा और व्यवस्था पर हुई चर्चा।

विज्ञापन

Kaimur News : ईद-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को भभुआ नगर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भभुआ एसडीएम अमित कुमार और एसडीपीओ ओमप्रकाश ने की. बैठक में विभिन्न समुदायों के लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से नजर, मोबाइल पेट्रोलिंग भी होगी

बैठक में अधिकारियों ने पर्व के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की. एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. शहर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के साथ मोबाइल पेट्रोलिंग भी करायी जायेगी.

भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

शांति समिति के सदस्यों ने पर्वों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की. साथ ही नियमित गश्ती और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने पर भी जोर दिया गया.

सब्जी मंडी और धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर जोर

सदस्यों ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की. सब्जी मंडी सहित प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा व धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित रूप से कूड़ा उठाव कराने की बात कही गयी. गर्मी और उमस को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गयी.

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. पर्व के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

सौहार्द के साथ पर्व मनाने का दिया संदेश

अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की. समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनायेंगे और शहर में आपसी भाईचारा व शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, बीडीओ भभुआ अतुल्य कुमार आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमजान अंसारी, समाजसेवी अजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता सहित शांति समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और यातायात से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने की बात कही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन