कैमूर में की जन सुनवाई में पहुंचे 27 फरियादी, जिलेभर में 106 नागरिकों से अधिकारियों ने किया सीधा संवाद

Updated:
विज्ञापन

फोटो.11. जन सुनवाई करते डीएम | Prabhat Khabar Network

भभुआ में जन सुनवाई अभियान के तहत 58 अधिकारियों ने 106 ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाना मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

Kaimur News : सरकार के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे जन सुनवाई अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक अधिकारियों ने आम लोगों से सीधा संवाद किया. इस दौरान कुल 58 पदाधिकारियों ने 106 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएम की जन सुनवाई में मिले 27 आवेदन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिलाधिकारी की जन सुनवाई में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए. डीएम ने सभी मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

जिला मुख्यालय में 40 नागरिकों से हुआ संवाद

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्तर पर 22 अधिकारियों ने 40 नागरिकों के साथ जन संवाद किया. अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आगे की कार्रवाई की.

11 प्रखंडों में 39 लोगों की सुनी गयी फरियाद

जिले के सभी 11 प्रखंडों में भी जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 26 अधिकारियों ने 39 नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इसके अलावा थाना और पंचायत स्तर पर भी अधिकारियों ने लोगों से सीधे संपर्क कर समस्याओं की जानकारी ली.

जनता के द्वार तक प्रशासन पहुंचाने की पहल

सरकार के निर्देश पर जिले में शुरू की गयी इस नयी प्रशासनिक कार्य-व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है. जन सुनवाई के माध्यम से लोगों से फीडबैक लेकर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने और विकास योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन