Viral Video: कैमूर में कानून को ठेंगा दिखाकर इंस्टाग्राम पर लहराया हथियार, वीडियो वायरल होते ही युवक का हुआ बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो.इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले में धराया युवक | Prabhat Khabar Network

भभुआ में इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ तस्वीर और वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान लोहदन गांव निवासी स्व. नंदलाल पासवान के बेटे पुतुल पासवान के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते वीडियो से मचा हड़कंप

पुलिस को इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी. इसके बाद चांद थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान पुतुल पासवान के रूप में की.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पहचान होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की लगातार नजर

एसपी शिखर चौधरी ने लोगों से अपील की है कि हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा न करें. उन्होंने कहा कि ऐसा करना कानूनन अपराध है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है. ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि पूरे जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या सोशल मीडिया के जरिए गलत संदेश फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : कैमूर में बाइक में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन