कैमूर में बाइक में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर
फोटो.साड़ी फंसने से गिरकर घायल महिला | Prabhat Khabar Network
भभुआ के चैनपुर में बाइक में साड़ी फंसने से 50 वर्षीय महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहदन गांव के समीप सोमवार को बाइक में साड़ी फंसने से एक महिला चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान बड़ी तकिया गांव निवासी मरचाई यादव की पत्नी 50 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
बेटे के साथ पूजा करने जा रही थी महिला
बताया जाता है कि शोभा देवी अपने पुत्र अखिलेश सिंह के साथ बाइक से बड़ी तकिया गांव से बखारी देवी की पूजा करने जा रही थी. इसी दौरान लोहदन गांव के समीप अचानक उसकी साड़ी बाइक के पिछले हिस्से में फंस गयी. साड़ी फंसते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ी.
सड़क पर गिरने से महिला को आई गंभीर चोट
हादसे में शोभा देवी को गंभीर चोटें आयीं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.
हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर
सदर अस्पताल भभुआ में भी चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया. हालत गंभीर रहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन घायल शोभा देवी को इलाज के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए