कैमूर: मजार पर झाड़-फूंक कराने पहुंचे 11 वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने डंसा, मौत से मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मजार के पास मृतक का शव देखने के लिए जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

बिहार के चैनपुर में सर्पदंश से 11 वर्षीय बच्चे की मौत। परिजन झाड़-फूंक के लिए दर-दर भटकते रहे, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना पहाड़ी के समीप स्थित उस्मान कोटी मजार पर झाड़-फूंक कराने पहुंचे 11 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के मेउरा गांव निवासी विजय साह के पुत्र रिंकू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर मजार पहुंचे थे परिजन

मृतक की बहन ज्ञांती कुमारी ने बताया कि रिंकू की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी. कुछ लोगों के मशवरे पर वह अपनी मां दुलारी देवी और भाई रिंकू के साथ उस्मान कोटी मजार पर झाड़-फूंक कराने पहुंची थी.

रात तीन बजे जहरीले सांप ने डंसा

परिजनों के अनुसार रविवार की रात करीब तीन बजे रिंकू को जहरीले सांप ने डंस लिया. इसके बाद परिजन बच्चे को उत्तर प्रदेश के अमंवा स्थित सती माई स्थान पर झाड़-फूंक कराने ले गये. वहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और झाड़-फूंक करने वाले ने बच्चे को मृत बता दिया.

शिव मंदिर ले गये, वहां भी बताया गया मृत

इसके बाद परिजन रिंकू को भुवालपुर स्थित शिव मंदिर भी ले गये, लेकिन वहां भी बच्चे को मृत बताया गया. बाद में परिजन शव को लेकर अपने गांव मेउरा लौट गये.

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था रिंकू

मां दुलारी देवी ने बताया कि रिंकू छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था. बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन