शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों में भी ड्यूटी तय, मुख्यालय छोड़ने पर रोक, मोबाइल चालू रखना होगा अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
patna news

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna News: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1 से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों को जरूरत पड़ने पर मुख्यालय में उपलब्ध रहना होगा. शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक छुट्टियों के दौरान अपना मोबाइल फोन चालू रखें और विभागीय आदेशों का पालन करें. बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है,.

विज्ञापन

Patna News: बिहार के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश भले ही शुरू हो गया हो, लेकिन शिक्षकों को पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि छुट्टियों के दौरान भी शिक्षकों को जरूरत पड़ने पर मुख्यालय में उपलब्ध रहना होगा और विभागीय कार्यों के लिए तैयार रहना होगा।

1 से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश, लेकिन ड्यूटी से नहीं मिलेगी पूरी छुट्टी

शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 1 जून से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है. हालांकि इस दौरान शिक्षकों को मुख्यालय में रहना होगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें विभागीय कार्यों में लगाया जा सके.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी

विभाग ने बताया कि अवकाश अवधि में राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होनी हैं. इन परीक्षाओं में वीक्षक सहित विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता पड़ सकती है.

छुट्टी में भी मोबाइल रखना होगा चालू

शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रीष्मावकाश के दौरान अपना मोबाइल फोन हमेशा चालू रखें. विभागीय आदेश, सूचनाएं और आवश्यक निर्देश किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा.

मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि किसी शिक्षक को किसी आकस्मिक या अपरिहार्य कारण से मुख्यालय छोड़ना हो तो उन्हें पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी. बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है.

जिला अधिकारियों को भी जारी हुए सख्त निर्देश

इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. विभाग चाहता है कि सभी आदेशों का पालन विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से कराया जाए.

जरूरत पड़ते ही स्कूल बुलाए जा सकेंगे शिक्षक

शिक्षा विभाग का कहना है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि विभागीय कार्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन बिना किसी बाधा के हो सके. आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को तत्काल स्कूल या अन्य निर्धारित स्थानों पर बुलाया जा सकता है.

ALSO READ: रिशु श्री केस में बड़ा खुलासा, बढ़े हुए बिलों से फिक्स होता था 10% कमीशन, ईडी जांच में रोज खुल रहे नए राज

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन