Bihar Cabinet: नई बिहार कैबिनेट में 9 सवर्ण, 7 दलित और 7 अति पिछड़े मंत्री, जानिए पूरा जातीय समीकरण

शपथ लेते मंत्री
Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी की नई बिहार सरकार में जातीय और सामाजिक संतुलन साधा गया है. मंत्रियों की टीम में सवर्ण, दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. महिला नेताओं को भी जगह मिली है.
Bihar Cabinet, राज्य ब्यूरो: सम्राट चौधरी की नेतृत्व वाली नयी सरकार के कुल 34 मंत्रियों में नौ सवर्ण जातियों से मंत्री बनाये गये हैं. अति पिछड़ी जातियों से सात मंत्रियों को जगह मिली है. कोइरी-कुशाहा जाति से मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री बनाये गये हैं. इनमें दो अन्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा तथा रालोमो के दीपक प्रकाश के नाम हैं.
धानुक जाति से दो मंत्री बनाये गये हैं. इनमें दामोदर रावत और शीला मंडल के नाम हैं. यादव जाति से जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव और भाजपा के रामकृपाल यादव मंत्री बनाये गये. गंगोता जाति से बुलो मंडल को मंत्री बनने का अवसर मिला. सरकार में अल्पसंख्यक समाज से एकमात्र जदयू के जमा खान को मंत्री बनने का अवसर मिला है.
दलित कोटे से सात मंत्री बने
दलित वर्ग से सात मंत्री बनाये गये. इनमें जदयू से अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, सुनील कुमार शामिल हैं. जबकि, भाजपा से लखेंद्र रौशन और नंदकिशोर राम, लोजपा आर से संजय कुमार तथा हम से संतोष सुमन मंत्री बनाये गये हैं. मल्लाह जाति से जदयू के मदन सहनी और भाजपा से रमा निषाद मंत्री बनायी गयीं.
सवर्णों में चार राजपूत, तीन भूमिहार और दो ब्राह्मण जाति से बने मंत्री
सवर्ण जातियों में भूमिहार समाज से जदयू के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं भाजपा से विजय कुमार सिन्हा व कुमार शैलेंद्र मंत्री बनाये गये हैं. ब्राह्मण समाज से भाजपा के नीतीश मिश्रा और मिथिलेश तिवारी को मंत्री बनने का अवसर मिला है. राजपूत जाति से जदयू की लेशी सिंह लोजपा आर से संजय सिंह के अलावा भाजपा के संजय सिंह टाइगर और श्रेयसी सिंह मंत्री बनायी गयीं हैं. वहीं कायस्थ जाति से एक भी मंत्री नहीं बनाये गये हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चार महिला भी बनीं मंत्री
नयी कैबिनेट में चार महिला मंत्री बनायी गयी हैं. इनमें जदयू की दो लेशी सिंह और शीला कुमारी तथा भाजपा की रमा निषाद और श्रेयसी सिंह के नाम हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










