महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :07 May 2026 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra News

चतरा में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते झामुमो के नेता. फोटो: प्रभात खबर

Chatra News: चतरा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ समाहरणालय के पास धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार और गरीबों को राहत देने की मांग उठाई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा शहर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का आयोजन चतरा समाहरणालय के समीप किया गया, जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश गयासेन ने की. धरना में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग उठाई. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे थे, जिन पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नारे लिखे गए थे.

महंगाई से आम जनता परेशान: निलेश गयासेन

धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निलेश गयासेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं नागरिक

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि देश का आम नागरिक महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों और आम जनता की आवाज उठाने का काम करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा.

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की मांग

झामुमो नेताओं ने धरना के दौरान सरकार से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की. नेताओं ने कहा कि देश में युवाओं के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार रोजगार सृजन की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर और अधिक पड़ेगा. उन्होंने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की भी मांग की.

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सड़क से सदन तक आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा. धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने एकजुट होकर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के सीआरसी केंद्र बने ‘भूत बंगला’, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला सचिव चंद्र देव साहू, कोषाध्यक्ष नितेश राणा, मनोज चंद्रा, बाबूलाल साव, सुरेश साव, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनंदन साहू, व्यावसायिक मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि यादव और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजहर मौजूद थे. इसके अलावा प्रकाश यादव, मोहन साव, रमन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, सुधीर कुमार, मनोज वर्मा, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र वर्मा, बिट्टू कुमार, रंजीत प्रजापति, मनीष कुमार, अवधेश यादव, रबीस सिंह, बबलू केसरी, मकसूद आलम, नमधारी महतो, सलीम अख्तर, मोहम्मद साहिल, देवदीप कुमार, संतराज कुमार, संजीव कुमार, बबलू कुमार, सुजीत सिंह, टिंकू सिंह और मनोज साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में जलापूर्ति के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल, चापानलों की हुई मरम्मत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola