अभेद्य किले में तब्दील होगा ब्रिगेड परेड ग्राउंड, 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार लेगी शपथ, 4000 पुलिसकर्मी और ड्रोन रखेंगे पैनी नजर
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जोर-शोर से चल रही तैयारी.
BJP Oath Ceremony West Bengal 2026: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 9 मई को भाजपा की पहली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. पीएम मोदी और अमित शाह की सुरक्षा के लिए 4000 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. जानें क्या है लालबाजार का सुरक्षा प्लान.
BJP Government Oath Ceremony West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नये युग की शुरुआत होने जा रही है. शनिवार, 9 मई को कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा. इस मेगा इवेंट को सुरक्षित और निर्विघ्न बनाने के लिए कोलकाता पुलिस ने ‘ब्लू प्रिंट’ तैयार कर लिया है.
शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेता होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश भर के दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए पूरे मैदान को एक अभेद्य किले में तब्दील किया जा रहा है. सुरक्षा-व्यवस्था इतनी सख्त है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा.
30 सेक्टर, 4000 जवान और मल्टीलेयर सुरक्षा घेरा
कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लालबाजार मुख्यालय में लंबी बैठक के बाद सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया है. 900 एकड़ में फैले ब्रिगेड परेड ग्राउंड को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 30 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप
कमांडिंग ऑफिसर और सुरक्षा बलों की तैनाती
हर सेक्टर की जिम्मेदारी डीसीपी (DCP) या असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी के हाथों में होगी. कार्यक्रम के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मैदान में मोर्चा संभालेंगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छतों से स्नाइपर और जमीन पर मेटल डिटेक्टर
शपथ ग्रहण में आने वाली लाखों की भीड़ और वीवीआईपी (VVIP) सुरक्षा के लिए हाई-टेक इंतजाम किये गये हैं. हर प्रवेश द्वार पर डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) लगाये जायेंगे. बिना हैंडहेल्ड स्कैनर और फिजिकल तलाशी के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी.
सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, ट्रैफिक अलर्ट
पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी. आसपास की ऊंची इमारतों की छतों से पुलिस बल और स्नाइपर तैनात रहेंगे. ड्रोन से भी निगरानी रखी जायेगी. शनिवार को कोलकाता की सड़कों पर भारी भीड़ रहने की संभावना है. जाम से बचने के लिए मैदान के आसपास के रास्तों पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे और कई रूटों को डायवर्ट किया जायेगा.
BJP Government Oath Ceremony West Bengal 2026: ऐतिहासिक पल की भव्य तैयारी
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी प्रतिबंधित या खतरनाक वस्तु मैदान के भीतर न पहुंच सके. भाजपा के लिए यह गौरव का क्षण है. इसलिए पार्टी कार्यकर्ता भी अनुशासन बनाये रखने में प्रशासन की मदद कर रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के कोने-कोने से समर्थकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.
इसे भी पढ़ें : कब होगा शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ का अंतिम संस्कार? भाजपा ने क्या कहा
वीवीआईपी मूवमेंट के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’
लालबाजार के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट के लिए अलग से ‘ग्रीन कॉरिडोर’ और आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष निकासी योजना भी तैयार की है. 9 मई का दिन न केवल भाजपा के लिए, बल्कि कोलकाता पुलिस के लिए भी प्रबंधन की एक बड़ी परीक्षा होने वाला है.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा
बंगाल का अगला बॉस कौन? शुभेंदु अधिकारी को शमिक, सुकांत और स्वपन दासगुप्ता दे रहे टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










