कब होगा शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ का अंतिम संस्कार? भाजपा ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़ और भारी संख्या में तैनात सुरक्षा बल के जवान. इनसेट में शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chandranath Rath Funeral Plan: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के शव का पोस्टमार्टम बारासात मेडिकल कॉलेज में हुआ. भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच भाजपा नेता परिवार के संपर्क में हैं. जानें अंतिम संस्कार को लेकर क्या है तैयारी.

विज्ञापन

Chandranath Rath Funeral Plan: पश्चिम बंगाल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पूरे उत्तर 24 परगना जिले में तनाव और सन्नाटा पसरा है. गुरुवार को कड़ी सुरक्षा और केंद्रीय बलों (CAPF) की भारी तैनाती के बीच बारासात सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चंद्रनाथ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद शव को पूर्व मेदिनीपुर के चंडीतला भेज दिया गया, जहां चंद्रनाथ का पैतृक घर है.

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. वे हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. इस बीच, भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार को लेकर कोई भी फैसला केवल शोकाकुल परिवार की इच्छा के अनुसार ही लिया जायेगा.

भारी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम, तैनात रहे केंद्रीय बल

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद किसी भी तरह के हंगामे या हिंसा को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. बारासात अस्पताल और रथ के आवास के आसपास राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियां तैनात की गयी हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सुबह चंद्रनाथ के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की. प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार परिवार के संपर्क में है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने का इंतजार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप

Chandranath Rath Funeral Plan: साजिश का ‘दोहरिया जंक्शन’ कनेक्शन

जांच में यह बात सामने आ रही है कि हमलावरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे हमलावरों ने मध्यमग्राम के डोलतला के पास चंद्रनाथ की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया था. दोहरिया जंक्शन के पास पहले एक छोटी चार पहिया गाड़ी ने उनकी कार को रुकने पर मजबूर किया. जैसे ही गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई, पीछे से बाइक सवार शूटर नजदीक आया और उसने खिड़की से बेहद करीब से अंधाधुंध गोलियां चला दीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

VIVA सिटी अस्पताल के बाहर जमा भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक लोकतांत्रिक राज्य में इस तरह के कायराना हमले की कोई जगह नहीं है. दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव

मध्यमग्राम में पसरा सन्नाटा

चंद्रनाथ रथ के आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं. भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बनाये रखने की अपील की है, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा. फिलहाल, पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिये हत्यारों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

बंगाल का अगला बॉस कौन? शुभेंदु अधिकारी को शमिक, सुकांत और स्वपन दासगुप्ता दे रहे टक्कर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola