ePaper

Bihar : बारिश के बाद पटना में सुधरी हवा, बिहार के कई जिलों में कम हुआ प्रदूषण

Updated at : 27 Oct 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Weather

Weather

Bihar : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार सुबह 9 बजे पटना का AQI 88 दर्ज किया गया है, जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है.

विज्ञापन

Bihar: पटना. चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर बिहार के कई जिलों में देखनेको मिला है. कई जगहों पर हवाएं और बारिश के साथ ही राज्य में ठंड का असर भी बढ़ा है. आसमान से आई बारिश ने बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदूषण के स्तर को कम किया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार सुबह 9 बजे पटना का AQI 88 दर्ज किया गया है, जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है.

पटना की हवा बिहार में सबसे प्रदूषित

राजधानी पटना की हवा सुधरने की वजह से लोग यहां स्वस्छ हवा में सांस ले रहे हैं. इसी तरह औरंगाबाद का एक्यूआई 70 दर्ज किया गया है. भागलपुर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 64 दर्ज किया गया है. बक्सर का एक्यूआई 49 दर्ज किया गया है. यहां वायुगुणवत्ता सूचकांक अच्छी श्रेणी में रहा. बेतिया में एक्यूआई 67 रहा जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है. गया में कलेक्ट्रेट के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक 56 रहा.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

किशनगंज की हवा सबसे साफ

इसी प्रकार हाजीपुर में औद्योगिक क्षेत्र के पास AQI 54 दर्ज किया गया है. कटिहार में AQI अच्छा है. यहां सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 43 दर्ज किया गया है. किशनगंज में एसडीएम ऑफिस के बाद AQI 32 दर्ज किया गया है, जो कि अच्छी श्रेणी में आता है. मोतिहारी में गंडक कॉलोनी के पास एक्यूआई 54 दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन