आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी, करोड़पति निकले जेल DIG
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2017 5:32 PM
पटना : बिहार की राजधानी पटना में जेल विभाग के डीआइजी शिवेंद्र प्रियदर्शी के अशियाना नगर स्थित आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने शुक्रवार को छापेमारी की. शिवेंद्रप्रियदर्शी केतीन अन्य ठिकानोंपर भी सर्च चलाया गया है.छापेमारीके दौरान दो लाख कैश, जेवरात, किसान विकास पत्र, छह से बैंक खाते, लॉकर […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना में जेल विभाग के डीआइजी शिवेंद्र प्रियदर्शी के अशियाना नगर स्थित आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने शुक्रवार को छापेमारी की. शिवेंद्रप्रियदर्शी केतीन अन्य ठिकानोंपर भी सर्च चलाया गया है.छापेमारीके दौरान दो लाख कैश, जेवरात, किसान विकास पत्र, छह से बैंक खाते, लॉकर के अलावा मिले कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद किये जाने की सूचना है.
हालांकि रेड के दौरान किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थीं. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में पचास लाख से अधिक की चल और अचल संपत्ति का पता चला है. इस छापेमारी में निगरानी के 2 सब इंस्पेक्टर, एक इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिस के जवान शामिल हुए. फिलहाल शिवेंद्र प्रियदर्शी कारा सुधार में डीआइजी पद पर हैं. पूर्व में शिवेंद्र बेउर जेल में भी बतौर अधिकारी तैनात रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










