बिजली की अनुदान राशि अब कंपनी को नहीं, सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जायेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2017 1:44 PM
पटना : बिहार में बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी के बाद बिहार विधानमंडल में भी इस मुद्दे को लेकर आज बहस जारी रही. जानकारी के मुताबिक विपक्षी सदस्यों के विरोध और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को राहत दी गयी और […]
पटना : बिहार में बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी के बाद बिहार विधानमंडल में भी इस मुद्दे को लेकर आज बहस जारी रही. जानकारी के मुताबिक विपक्षी सदस्यों के विरोध और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को राहत दी गयी और 55 फीसदी बढ़ोतरी को घटाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया. इस मसले पर सदन में घोषणा करते हुए बिहार के उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि अनुदान की राशि अब उपभोक्ता के खाते में जायेगी. उन्होंने कहा कि अब अनुदान की राशि कंपनी को नहीं मिलेगी.
गौरतलब हो कि शुक्रवार को दिन में बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने वर्ष 2017-18 के लिए बिजली दरों में 55% बढ़ोतरी का एलान किया. लेकिन, रात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया गया, विनियामक आयोग के अध्यक्ष एसके नेगी ने ने बताया कि बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों ने पिछले साल 15 नवंबर को टैरिफ याचिका दायर की थी. दोनों बिजली वितरण कंपनियों नार्थ व साउथ बिहार बिजली वितरण कंपनियों ने भी अलग-अलग टैरिफ याचिका दायर की थी. आयोग ने आदेश देने के पहले प्रमंडलों में जन सुनवाई की. बिजली कंपनी और उपभोक्ताओं की दलीलों को सुना. पड़ोसी राज्यों के टैरिफ की समीक्षा की. आयोग ने अगले वित्तीय वर्ष में सोलर व गैर सोलर नवीकरणीय ऊर्जा 7.75% खरीदने को भी कहा है. अगले वित्तीय वर्ष में नाॅर्थ बिहार बिजली वितरण कंपनी को 28 और साउथ बिहार बिजली वितरण कंपनी को वितरण क्षति 24% तक लाने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










