ePaper

PM मोदी ने किया अर्थव्यवस्था तबाह : लालू

Updated at : 30 Dec 2016 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने किया अर्थव्यवस्था तबाह : लालू

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नोटबंदी के विरोध में लगातार केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं. महाधरना के बाद भी पीएम के खिलाफ लगातार ट्विटर और अपने बयानों के जरिये हमला बोल रहे हैं. लालू का कहना है कि नोटबंदी कर पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नोटबंदी के विरोध में लगातार केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं. महाधरना के बाद भी पीएम के खिलाफ लगातार ट्विटर और अपने बयानों के जरिये हमला बोल रहे हैं. लालू का कहना है कि नोटबंदी कर पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है. लालू ने आज ट्विट कर कहा है कि अगर हमारे शरीर से फेफड़े, किडनी, लीवर और खून निकाल लिया जाये तो क्या हम जिंदा रह सकते हैं ? कुछ ऐसा ही हुआ है हमारी अर्थव्यवस्था का. लालू ने ट्वीट किया है कि लालू ने ट्विट करते हुए हिंदी अंग्रेजी मिश्रित भाषा में कहा है कि सेंसलेस प्रपंचों से हो रही इंडलेस दिक्कतों को दबाने के लिये कैसलेस जैसी बेसलेस बात कर रहे हैं. लालू ने कहा है कि ही शुड बी रियलिस्टिक.

गौरतलब हो कि लालू प्रसाद ने हाल में नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर लगातार हमला बोल रहे हैं. लालू ने कहा कि 50 दिन बाद भी लालू का शिगूफा पूरी तरह फेल है. आम लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के लिये उन्होंने जो मोहलत मांगी थी, वह पूरी हो गयी. लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कालाधन वापस लाने की जगह अपना चेहरा बचाने के लिये कई किस्म के प्रपंच कर रहे हैं. गुरुवार को लालू ने रिजर्व बैंक से सवाल भी पूछा था कि रिजर्व बैंक यह बताये कि नोटबंदी के बाद कितना पैसा बैंकों में जमा हुआ है. साथ ही यह भी कहा था कि मोदी के इस फैसले से देश आर्थिक संकट में
फंस गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन