जदयू का ममता पर पलटवार, कहा- घोटालेबाजों का गढ़ है बंगाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2016 4:00 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली :नोटबंदी के मुद्देको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर आज जदयूने पलटवारकरतेहुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जदयू नेकई घोटालों में ममताकीतृणमूल कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तताका जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल घोटालेबाजों का गढ़ है. दरअसल, 30 नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ पटना में धरना-प्रदर्शनकेदौरान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :नोटबंदी के मुद्देको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर आज जदयूने पलटवारकरतेहुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जदयू नेकई घोटालों में ममताकीतृणमूल कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तताका जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल घोटालेबाजों का गढ़ है.

दरअसल, 30 नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ पटना में धरना-प्रदर्शनकेदौरान ममता बनर्जी ने इशारों-इशारों में बिना किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा था कि केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में जो साथ नहीं हैं वो गद्दार हैं. इसी मामले पर जदयू सांसद हरिवंश ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल सरकार चिट फंड घोटालों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने में असफल रहीहै.
सांसद हरिवंश ने ये बातें अंगरेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कही है.

हरिवंश नेसाथही आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल घोटालों का गढ़ है जिसने झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा और त्रिपुरा के गरीबों के हजारों करोड़ रुपये लुटने के लिए जाल बिछाया है. उन्होंने घोटालों में तृणमूल नेताओं की भागीदारी का भी जिक्र किया.

मालूमहो कि नोटबंदी के फैसले के बाद से ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जोर -शोर से केंद्रसरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है. इसके साथ ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ कई प्रदर्शन भी किये हैं. इसी कड़ी में वे लखनऊ के बाद तीस नवंबर को पटना पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन