एक बार खा लिया तो रोज खाने का करेगा मन, मिनटों में तैयार हो जाता है यह हेल्दी नाश्ता

Updated:
विज्ञापन

दही पोहा रेसिपी Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dahi Poha Recipe: अगर आप भी गर्मियों में ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो कम मेहनत में तैयार हो जाए और खाने के बाद आपको फ्रेश महसूस कराए, तो यह रेसिपी आपके लिए है. टेस्ट और फ्रेशनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लिए यह डिश उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है, जो सुबह के समय किचन में ज्यादा वक्त नहीं बिताना चाहते.

विज्ञापन

Dahi Poha Recipe: गर्मियों के दिनों में सुबह के समय अक्सर हमें कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि शरीर को भी अंदर से ठंडक देने का काम करे. जो एक ऐसी डिश होती है वह हमारे दिन की शुरुआत को तो बेहतर बनाती ही है, बल्कि साथ ही पुरे दिन के लिए हमें तैयार भी कर देती है. अगर आप हर दिन सुबह के नाश्ते में वही पराठे, ब्रेड या फिर इस तरह की हैवी चीजें चीजें खाकर थक चुके हैं, तो ऐसे में आपको एक बार दही पोहा की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए. दही की फ्रेशनेस और पोहे का लाइट टेक्सचर, साथ में मिलकर एक ऐसा ब्रेकफास्ट तैयार करता है, जो आपके पेट पर बिलकुल भी हैवी नहीं लगता है और साथ ही लंबे समय तक आपको एनर्जी भी देता रहता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. तो चलिए जानते हैं दही पोहा बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

दही पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप मोटा पोहा
  • 1 कप ताजा दही
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • आधा छोटा चम्मच राई
  • 5 से 6 करी पत्ते
  • 1 सूखी लाल मिर्च

दही पोहा बनाने की रेसिपी

  • दही पोहा बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले पोहे को एक छलनी में डालकर साफ पानी से हल्का धो लें और लगभग 5 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. इस बात का ख्याल रखें कि पोहे को ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं, नहीं तो वह गीला और चिपचिपा हो सकता है.
  • अब एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें और फिर इसमें स्वादानुसार नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं. इसके बाद सॉफ्ट हुए पोहे को दही में डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालें. इन सभी सामग्रियों को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि स्वाद अच्छी तरह घुल जाए.
  • इसके बाद एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो उसमें करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भून लें. अब तैयार तड़के को दही पोहे के ऊपर डाल दें और अच्छी तरह मिला लें.
  • लास्ट में आप अगर चाहें तो थोड़ा नींबू का रस डालकर स्वाद को और बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola