नन्हे राजकुमार के लिए तलाश रहे हैं प्यारा सा नाम? ‘प’ अक्षर के ये नाम कर देंगे आपकी उलझन आसान

Updated:
विज्ञापन

बेटे के लिए 'प' अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर नाम Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baby Boy Names: अगर आपके घर भी नन्हे बेटे ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक प्यारा सा नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है. यहां ‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले 30 सुंदर और आसान नाम दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने बेटे के लिए पसंद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Baby Boy Names: घर में जब एक बेटे का जन्म होता है, तो पूरा परिवार खुशियों और हंसी-ठिठोली से गूंज उठता है. माता-पिता से लेकर दादा-दादी तक, हर किसी के चेहरे पर आपको एक बिल्कुल ही अलग सी चमक देखने को मिलने लगती है. सारे रिश्तेदार, आस-पड़ोस के लोग और दोस्त घर आए इस नए मेहमान को देखने और परिवार को बधाई देने के लिए एक-एक करके घर आने लग जाते हैं. इस जश्न के माहौल और ढेर सारी खुशियों के बीच माता-पिता के कंधों पर एक सबसे बड़ी और खूबसूरत जिम्मेदारी भी आ जाती है. यह जिम्मेदारी कोई और नहीं, बल्कि इस बच्चे के लिए एक सुंदर और प्यारे से नाम का चुनाव करने की होती है.

विज्ञापन

अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक बहुत ही सुंदर, प्यारा और मीनिंगफुल नाम तलाश रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी मदद कर सकता है. आज हम आपके घर के इस नन्हे चिराग के लिए 'प' अक्षर से शुरू होने वाले नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. जब आप इस लिस्ट को पूरा देख लेंगे, तो आपके लिए अपने बेटे का नाम चुनना काफी आसान हो जाएगा. तो चलिए, इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

लड़कों के लिए 'प' अक्षर से 30 आसान और सुंदर नाम

  • पार्थ: इस नाम का अर्थ होता है अर्जुन. महाभारत के अर्जुन को पार्थ भी कहा जाता था.
  • प्रणव: इस नाम का अर्थ होता है 'ॐ' की पवित्र आवाज. यह भगवान शिव और विष्णु का भी नाम है.
  • पवित्र: इस नाम का अर्थ होता है जो एकदम साफ, सच्चा और शुद्ध हो.
  • प्रियांश: इस नाम का अर्थ होता है किसी का बहुत प्यारा या दिल का हिस्सा.
  • पारस: यह एक ऐसा खास पत्थर है जो लोहे को भी छूकर उसे सोना बना देता है.
  • प्रतीत: इस प्यारे नाम का अर्थ होता है प्रसिद्ध या जिस पर आसानी से भरोसा किया जा सके.
  • पुनीत: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही साफ, पवित्र और अच्छा इंसान.
  • प्रांजल: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत सीधा-साधा और साफ दिल का हो.
  • परम: इस नाम का अर्थ होता है जो सबसे अच्छा, सबसे ऊपर और सबसे श्रेष्ठ हो.
  • प्रणय: इस नाम का बहुत ही प्यारा अर्थ है प्यार या मोहब्ब.
  • पुलकित: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत खुश हो और जिसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे.
  • प्रतीक: इस नाम का अर्थ होता है कोई निशानी या चिह्न.
  • प्रवीर: इस नाम का अर्थ होता है एक बहुत ही हिम्मतवाला, बहादुर और निडर इंसान.
  • पद्म: इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल. यह नाम सादगी और सुंदरता को दिखाता है.
  • प्रजेश: इस नाम का अर्थ होता है जो सबका राजा हो या सब पर ध्यान रखने वाला हो.
  • प्रशांत: इस नाम का अर्थ है जो बहुत शांत रहता हो और जिसे गुस्सा न आता हो.
  • प्रणित: इस नाम का अर्थ होता है एक बहुत ही सीधा और प्यारा इंसान.
  • पुष्कर: इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल या एक बहुत ही पवित्र तालाब.
  • प्रिंस: यह आजकल का नया नाम है, जिसका अर्थ होता है राजकुमार या राजा का बेटा.
  • पार्थिव: इस नाम का अर्थ होता है जो जमीन से जुड़ा हो या कोई राजकुमार.
  • प्रयाण: इस नाम का अर्थ होता है एक नई और बहुत ही सुंदर शुरुआत.
  • पवन: इस नाम का अर्थ होता है हवा. यह नाम हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है.
  • प्रखर: इस नाम का अर्थ होता है जिसका दिमाग बहुत तेज हो और जो पढ़ाई-लिखाई में होशियार हो.
  • प्रबल: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ताकतवर, मजबूत और असरदार.
  • प्रियांक: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही प्यारा या किसी का पसंदीदा.
  • पूरब: इस नाम का अर्थ होता है पूर्व दिशा, जहां से सूरज उगता है और सुबह का उजाला आता है.
  • प्रमथ: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत समझदार और अक्लमंद हो.
  • पद्मनाभ: यह भगवान विष्णु का ही एक नाम है.
  • प्रिंसल: यह बहुत ही नया और यूनिक नाम है, जिसका अर्थ प्यारा होता है.
  • प्रणम: इस नाम का अर्थ होता है किसी को इज्जत से नमस्ते या प्रणाम करना.

ये भी पढ़ें: कबीर, कान्हा या कुश, बेटे के लिए ‘क’ अक्षर से कौन सा नाम रहेगा सबसे प्यारा? देखें पूरी लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: बेटी का नाम सुनते ही लोग कहेंगे वाह, 'व' अक्षर से शुरू होने वाले ये 30 नाम हैं बेहद खूबसूरत और यूनिक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola