बेटी का नाम सुनते ही लोग कहेंगे वाह, 'व' अक्षर से शुरू होने वाले ये 30 नाम हैं बेहद खूबसूरत और यूनिक
बेटी के लिए 'व' अक्षर से शुरू होने वाले नाम और उनके अर्थ Ai image
Baby Girl Names: घर में नन्हीं परी के आने की खुशी ही कुछ अलग होती है, लेकिन उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुनना पैरेंट्स के लिए बड़ा काम बन जाता है। अगर आप भी अपनी लाडली के लिए एक सुंदर, यूनिक और मॉडर्न नाम तलाश रहे हैं, तो 'व' अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम आपको जरूर पसंद आएंगे.
Baby Girl Names: घर में जब एक नन्हीं परी के छोटे-छोटे कदम पड़ते हैं, तो पूरे परिवार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं और साथ ही घर का माहौल भी एकदम खिल सा उठता है. इस बच्ची की प्यारी किलकारियों को सुनकर परिवार के हर एक सदस्य के चेहरे पर ऐसी मुस्कान आ जाती है, मानो इससे मीठी चीज आजतक किसी ने सुनी ही न हो. जब घर पर एक बेटी का जन्म होता है तो घर में सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं. यह नन्ही सी जान अपने साथ कई तरह की जिम्मेदारियां भी लेकर आती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आजकल के पैरेंट्स अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम तलाशते हैं जो सुनने में मॉडर्न और ट्रेंडी तो हो ही, बल्कि उस नाम का अर्थ भी बहुत ही खूबसूरत और गहरा हो.
अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसे ही नाम की तलाश कर रहे हैं, तो इस काम में यह आर्टिकल आपकी काफी मदद करने वाला है. आज हम आपके घर की राजकुमारी के लिए 'व' अक्षर से शुरू होने वाले कुछ बेहद ही सुंदर, यूनिक और मॉडर्न नामों की लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो काफी आसानी से एक नाम अपनी बेटी के लिए चुन पाएंगे.
'व' अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर और नए नाम
- वंशिका: इस नाम का अर्थ होता है बांसुरी. यह सुनने में बहुत ही मीठा और आज भी बहुत चलने वाला नाम है.
- वैदेही: देवी सीता को 'वैदेही' भी कहा जाता है. अगर आपको भक्ति और धर्म से जुड़े नाम पसंद हैं, तो यह एक बढ़िया नाम है.
- वर्तिका: इस नाम का अर्थ होता है दीपक की बाती या उजाला. यह नाम जीवन में रोशनी और अच्छाई का प्रतीक माना जाता है.
- वंदना: इस नाम का अर्थ होता है पूजा या प्रार्थना करना. यह नाम हमारे देश में बहुत सालों से पसंद किया जाता रहा है.
- वसुधा: इस नाम का अर्थ होता है धरती या पृथ्वी. यह नाम बहुत ही शांत और सीधा साधा लगता है.
- वेदिका: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान की जगह या ज्ञान की वेदी. यह नाम आजकल के माता पिता के बीच बहुत ट्रेंड कर रहा है.
- विदुषी: इस नाम का अर्थ होता है पढ़ी लिखी या समझदार लड़की. बेटी के अच्छे भविष्य के लिए आप यह नाम चुन सकते हैं.
- वृंदा: आपको शायद मालूम न हो लेकिन वृंदा तुलसी के पौधे को कहते हैं और यह देवी राधा का भी एक नाम है.
- वामा: यह देवी दुर्गा का भी एक नाम है. अगर आपको बहुत छोटा और सुंदर नाम चाहिए, तो यह नाम बहुत अच्छा है.
- विनिता: इस नाम का अर्थ होता है संस्कारी या शांत स्वभाव वाली. यह नाम बेटी के शांत व्यवहार को दिखाता है.
- वरण्या: इस नाम का अर्थ होता है सबसे अच्छी या जो सबसे अलग हो. यह आज के दौर का एक नया नाम है.
- व्योमिका: इस नाम का अर्थ होता है आकाश में रहने वाली या आकाश की परी. यह नाम थोड़ा हटकर और मॉडर्न लगता है.
- वान्या: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ प्यारा तोहफा. यह नाम पिछले कुछ समय में बहुत लोकप्रिय हुआ है.
- विशेषा: इस नाम का अर्थ होता है खास या सबसे अलग. अपनी खास बेटी के लिए यह नाम बिल्कुल सही रहेगा.
- विभावरी: इस नाम का अर्थ होता है तारों से भरी सुंदर रात. यह थोड़ा पुराना लेकिन बहुत ही सुंदर नाम है.
- वरदा: इस नाम का अर्थ होता है वरदान देने वाली. देवी लक्ष्मी और सरस्वती दोनों को वरदा कहा जाता है.
- वैभवी: इस नाम का अर्थ होता है अमीरी, खुशहाली या लक्ष्मी. यह नाम घर में खुशियों का अहसास दिलाता है.
- विभा: इस नाम का अर्थ होता है चमक, उजाला या सुंदरता. यह बोलने में बहुत छोटा और आसान नाम है.
- वल्लभी: इस नाम का अर्थ होता है सबकी प्यारी या जिसे सब प्यार करें.
- विदुला: इस नाम का अर्थ होता है होशियार या बुद्धिमान. यह नाम बहुत कम लोगों का होता है, इसलिए नया लगेगा.
- वेदश्री: इस नाम का अर्थ होता है वेदों का ज्ञान या ज्ञान से भरी बोली.
- वंदिता: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी सब इज्जत करते हों या आदर पाने वाली.
- वर्णिका: इस नाम का अर्थ होता है सोना या शुद्ध चीज. यह नाम बोलने में काफी मॉडर्न लगता है.
- वरेन्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी सब इज्जत करें या जो सबसे उत्तम हो.
- विनोदिनी: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा हंसने मुस्कुराने वाली या खुशमिजाज लड़की.
- वेदांती: इस नाम का अर्थ होता है जिसको बहुत सारा ज्ञान हो या वेदों को जानने वाली.
- वरशिका: इस नाम का अर्थ होता है बारिश की पहली बूंद. यह नाम बहुत फ्रेश और नया सा महसूस कराता है.
- विधि: इस नाम का अर्थ होता है किस्मत या तकदीर. यह दो अक्षर का बहुत ही प्यारा और आसान नाम है.
- विहा: इस नाम का अर्थ होता है परी या सुबह का सवेरा. आजकल छोटे छोटे नाम बहुत पसंद किए जाते हैं, उस हिसाब से यह नाम बेस्ट है.
- वसुंधरा: इस नाम का अर्थ भी धरती ही होता है.
ये भी पढ़ें: बेटी के कदम पड़ते ही खुशियों से जगमगा उठा पूरा घर? 'ल' से शुरू होने वाले ये 30 यूनिक नाम देंगे लाडली को खास पहचान
ये भी पढ़ें: बेटी के लिए 'अ' अक्षर से तलाश रहे हैं मॉडर्न नाम? देखें 30 ट्रेंडी और यूनिक नामों की लिस्ट, अर्थ के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए