रामनवमी की धूम : मंदिर में उमडें श्रद्धालु, लगे जयश्री राम के नारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 6:28 AM
नयी दिल्ली : रामनवमी का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर हर की पौड़ी (हरिद्वार) में श्रद्धालुओं ने गंगा आरती दर्शन किया. वहीं दूसरे शहरों में भी भक्त सुबह से ही पूजा पाठ में लगे हैं. पूजा करने के लिए मंदिरों में लंबी कतार देखी जा रहा है. […]
मंदिर के बाहर का नजारा भी कम उत्साहवर्धक नहीं था. देर रात कतार बढ़ते-बढ़ते जीपीओ गोलंबर को पार कर चुकी थी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हार्डिंग रोड तक पंडाल लगाया गया है. उसके बाद कतार वीर कुंवर सिंह पार्क की बगल के खाली मैदान में शिफ्ट की जा रही थी.कतार नियंत्रित रहे, इसके लिए जगह-जगह पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे. कतार से इधर-उधर होने पर वे श्रद्धालुओं को कभी डांटते-डपटते, तो कभी समझा-बुझाते रहे. प्रशासनिक अमला भी सतर्क था. डीएम संजय कुमार अग्रवाल और एसएसपी मनु महाराज ने कई बार महावीर मंदिर की तैयारियां देखी हैं. रात में भी डीएम-एसएसपी पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. पूरा इलाका रोशनी में नहाया हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










