सोनिया, राहुल बिहार में एक दर्जन से ज्यादा रैलियों को संबोधित करेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2015 10:01 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली/ पटना : कांग्रेस-राजद- जद(यू) के महागठबंधन को बिहार में मिल रही कठिन चुनौती के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य विधानसभा के पांच चरण में होने वाले चुनाव से पहले अगले महीने कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सोनिया गांधी तीन और सत्रह अक्तूबर को चुनावी रैली को संबोधित […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/ पटना : कांग्रेस-राजद- जद(यू) के महागठबंधन को बिहार में मिल रही कठिन चुनौती के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य विधानसभा के पांच चरण में होने वाले चुनाव से पहले अगले महीने कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सोनिया गांधी तीन और सत्रह अक्तूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगी जबकि राहुल गांधी 7, 26 और 30 अक्तूबर को रैलियांे को संबोधित करेंगे. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों सोनिया और राहुल के साथ एक या ज्यादा रैलियों में हिस्सा ले सकते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष की रैली की शुरुआत तीन अक्तूबर को भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज से होगी. राहुल गांधी के सात अक्तूबर को तीन रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है जो बेगूसराय में बछवाडा, शेखपुरा में बरबीघा और सासाराम के चेनारी में होंगी. सोनिया ने 30 अगस्त को पटना में महागठबंधन की ओर से आयोजित स्वाभिमान रैली में लालू और नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया था जबकि राहुल गांधी ने 19 सितम्बर को चम्पारण में चुनावी रैली को संवोधित किया था.
इस रैली में जदयू के महासचिव के सी त्यागी और राजद नेता और लालू के पुत्र तेजस्वी यादव मंच पर उनके साथ थे. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 अक्तूबर से पांच चरणों में चुनाव है. बिहार की चुनावी रैलियों में व्यस्त होने के चलते राहुल गांधी की प्रस्तावित कर्नाटक यात्रा को 6 और सात अक्तूबर की बजाय 9 और 10 अक्तूबर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










