बुद्धा कॉलोनी में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी संग फरार महिला दो बच्चों के साथ थाने पहुंची, कोर्ट में दर्ज कराया बयान

Updated:
विज्ञापन
patna news

बुद्धा कॉलोनी थाना परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा

Patna News: पटना बुद्धा कॉलोनी में लापता महिला दो बच्चों संग थाने पहुंची, प्रेमी संग रहने की बात कही, कोर्ट में बयान दर्ज हुआ. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट) राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना परिसर में शनिवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब छह माह से लापता एक विवाहित महिला अचानक अपने दो बच्चों के साथ थाने पहुंच गई. महिला के पहुंचते ही पति, मायके पक्ष और कथित प्रेमी के परिजन भी थाना पहुंच गए, जिसके बाद घंटों तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

छह माह से थी लापता

महिला के पति ने 25 नवंबर 2025 को बुद्धा कॉलोनी थाने में पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. जांच के दौरान पुलिस को महिला की लोकेशन कभी बेंगलुरु तो कभी अन्य स्थानों पर मिल रही थी. पुलिस ने बेंगलुरु में छापेमारी भी की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला.

मकान मालिक के बेटे के साथ फरार होने का आरोप

जांच में यह बात सामने आई कि महिला अपने दो बच्चों को लेकर मकान मालिक के शादीशुदा बेटे के साथ फरार हो गई थी. महिला पहले अपने पति और बच्चों के साथ गया जी में रहती थी और वर्ष 2025 में पटना आकर बुद्धा कॉलोनी इलाके में किराये पर रहने लगी थी. इसी दौरान उसका संपर्क मकान मालिक के बेटे से बढ़ा.

थाने में पहुंचकर किया बड़ा खुलासा

थाने में पहुंचने के बाद महिला ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. उसने अपने पति से किसी भी प्रकार का संबंध रखने से इनकार कर दिया.

कोर्ट में दर्ज हुआ बयान, आगे की कार्रवाई जारी

मामले में दोनों पक्षों की मौजूदगी के बाद पुलिस ने महिला का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है. बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि कोर्ट के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाने में हुई इस घटना को लेकर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें: यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन