मढ़ौरा में बिहार बंद बेअसर, सामान्य रहा जनजीवन, पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Author Manokamna Singh|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

दुपहिया वाहनों की जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : बिहार बंद के आह्वान का मढ़ौरा नगर में कोई खास असर नहीं दिखा. शहर में जनजीवन सामान्य रहा और सभी आवश्यक सेवाएं बिना किसी व्यवधान के संचालित हुईं. छात्र आंदोलन के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही और वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.

विज्ञापन

Saran News : बिहार बंद के आह्वान का शनिवार को मढ़ौरा नगर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला. शहर में जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा और लोग रोजमर्रा की तरह अपने जरूरी कामों के लिए सड़कों पर आते-जाते रहे. सार्वजनिक परिवहन भी बिना किसी व्यवधान के संचालित होता रहा.

विज्ञापन

सामान्य रूप से चलते रहे वाहन, बाजार में रही चहल-पहल

बंद के बावजूद मुख्य मार्गों पर बसें, ऑटो और अन्य यात्री वाहन नियमित रूप से अपने गंतव्य की ओर आते-जाते रहे. बाजारों और प्रमुख सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तरह आवाजाही बनी रही. कहीं भी बंद का व्यापक असर देखने को नहीं मिला.

छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस रही अलर्ट

छात्र आंदोलन के मद्देनजर स्थानीय पुलिस एक दिन पहले से ही अलर्ट मोड में थी. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर लगातार गश्त भी की जाती रही.

धेनुकी चौक पर चला विशेष वाहन जांच अभियान

एहतियात के तौर पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे से धेनुकी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग करने वालों और संदिग्ध युवकों पर विशेष नजर रखी. जांच के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया.

कुछ प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय की ओर जाते दिखे

सुबह के समय कुछ स्थानों पर बाइक सवार प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय की ओर जाते हुए जरूर दिखाई दिए. हालांकि, इसका स्थानीय जनजीवन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और पूरे दिन मढ़ौरा में स्थिति सामान्य बनी रही.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन