बिहार में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन भी शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2015 5:54 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का भी नाम शुमार है. फिलहाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का भी नाम शुमार है. फिलहाल स्टार प्रचारकों की यह सूची पहले चरण व दूसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर जारी की गयी है. स्टार प्रचारकों की इस सूची में 40 नाम हैं.

गौर हो कि महागंठबंधन के तहत कांग्रेस ने जदयू और राजद के साथ मिलकर बिहार में विस चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. भाजपा को कड़ी चुनौती देने के उद्देश्य से महागंठबंधन में शामिल इन तीनों के प्रमुख नेता एक दूसरे के लिए प्रचार करेंगे. इससे पहले स्वाभिमान रैली के दौरान सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार एवं लालू यादव ने साथ मंच साझा किया था. इसके बाद हाल ही में राहुल गांधी ने चंपारण में पार्टी की रैली के दौरान पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन