इस साल लगेंगे 35 हजार निजी नलकूप

Updated at : 27 Jun 2024 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
इस साल लगेंगे 35 हजार निजी नलकूप

राज्य में खेतों की सिंचाई के लिए राज्य में इसी साल करीब 35 हजार निजी नलकूप लगाये जायेंगे. इस पर करीब 266 करोड़ रुपये लागत की संभावना है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में खेतों की सिंचाई के लिए राज्य में इसी साल करीब 35 हजार निजी नलकूप लगाये जायेंगे. इस पर करीब 266 करोड़ रुपये लागत की संभावना है. निजी नलकूप लगाने के लिए किसानों को सरकार सब्सिडी देगी. इनसे करीब एक लाख हेक्टयेर खेतों की सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी. पिछले दिनों राज्य सरकार ने इन 35 हजार निजी नलकूपों को लगाने की योजना पर मंजूरी दे दिया है. अब लघु जल संसाधन विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. अलग-अलग चरणों में राज्य में करीब 90 हजार निजी नलकूप लगाये जायेंगे. इस पर करीब 450 करोड़ रुपये लागत की संभावना है. सरकारी नलकूपों का रखरखाव बड़ी समस्या थी. ऐसे में सरकार ने निजी नलकूप लगाने वालों को अनुदान देने का निर्णय लिया है. इसके तहत अनुदान की राशि बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल 70 मीटर गहराई के नलकूप के लिए 15 हजार रुपये अनुदान दिया जाता था. इसे बढ़ाकर करीब 35 हजार रुपये करने की योजना है. वहीं, करीब 100 मीटर तक की गहराई के नलकूप के लिए 597 रुपये प्रति मीटर की दर से अधिकतम 35 हजार रुपये अनुदान दिया जाता था. इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन