जेडीयू को मिला विपक्ष का दर्जा, भाजपा दे सकती मांझी को समर्थन

पटना: भाजपा के विधायक जीतन राम मांझी को समर्थन देने के पक्ष में हैं. बुधवार को देर रात तक पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के सरकारी आवास पर चली भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों ने पार्टी को मांझी के पक्ष में खड़ा होने की बात कही है. वहीं आज भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा ने […]
आज जदयू के चार बागी विधायकों के विधानसभा में वोट करने की मांग करने वाली याचिका को पटना हाई कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले से मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मुश्किलें बढ गईं हैं.बीजेपी की मांग को स्पीकर ने ठुकरा दिया है. जेडीयू के नेता विजय चौधरी को बिहार विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है.भाजपा विधायक बिहार विधानसभा के बाहर स्पीकर का विरोध कर रहे हैं.
हालांकि विधायकों की राय सेभाजपामें विश्वासमत के दौरान मांझी को समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा गुरुवार को होगी. विधायक दल की बैठक में हुई रायशुमारी से पार्टी कल केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करायेगी. कोर कमेटी की बैठक में मांझी के समर्थन के फैसले पर अंतिम मुहर लगेगी. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने बैठक में पार्टी विधायकों को सूबे की ताजा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया और उनकी राय मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




