बिहार विधानसभा चुनाव : BJP ने मिशन 175 + को बढ़ा कर मिशन 185 + किया

Updated at : 12 Jan 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव : BJP ने मिशन 175 + को बढ़ा कर मिशन 185 + किया

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के मिशन 175 + को बढ़ा कर मिशन 185 + कर दिया है. वे बिहार में दो तिहाई बहुमतवाली सरकार बनाना चाहते हैं. उन्होंने रविवार को दिल्ली में बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में लक्ष्य तय कर दिया. पार्टी यह […]

विज्ञापन
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के मिशन 175 + को बढ़ा कर मिशन 185 + कर दिया है. वे बिहार में दो तिहाई बहुमतवाली सरकार बनाना चाहते हैं.

उन्होंने रविवार को दिल्ली में बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में लक्ष्य तय कर दिया. पार्टी यह लक्ष्य अपने साथी दलों यानी लोजपा और रालोसपा के साथ मिल कर तय करेगी. श्री शाह 14 अप्रैल को पटना आयेंगे और गांधी मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

दिल्ली में बैठक साढ़े तीन घंटे तक चली. उन्होंने एक-एक पार्टी पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्रियों से विधानसभा चुनाव को लेकर हर विषय पर बात की. यही नहीं, उन्होंने जदयू-राजद के विलय पर सूबे में राजनीतिक स्थिति क्या होगी, इस पर भी विमर्श किया. जदयू-राजद का विलय हुआ, तो भाजपा उससे कैसे निबटेगी, इस पर भी उन्होंने बिहार भाजपा के नेताओं से अलग-अलग विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन