मंत्री को नहीं पहचानते बिहार पुलिस के जवान, जाने से रोकने पर भड़के मंत्री, तेजस्वी यादव ने मंत्री के निलंबन की मांग की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2020 11:46 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस के जवान अपने मंत्री को ही नहीं पहचानते हैं. घटना सीवान की है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सीवान के एक अस्पताल में शुक्रवार को शिलान्यास करने पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जब कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे, तो तैनात पुलिस के जवान ने कार्यक्रम में जाने से उन्हें रोक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस के जवान अपने मंत्री को ही नहीं पहचानते हैं. घटना सीवान की है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सीवान के एक अस्पताल में शुक्रवार को शिलान्यास करने पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जब कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे, तो तैनात पुलिस के जवान ने कार्यक्रम में जाने से उन्हें रोक दिया.

जवान पर भड़के मंत्री, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट, कहा…

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को शिलान्यास के लिए बनाये गये पंडाल में जाने से पहले उपस्थित बिहार पुलिस के जवान ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. इस पर मंत्री महोदय भड़क गये और उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आप लोग ऐसे लोगों को क्यों ऐसे जगह पर रखते हैं, जो अपने मंत्री को ही ना पहचान पाये. आप इन्हें सस्पेंड करिये. इस घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यह देखकर चौंक गये कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री किस तरह अपने अधिकारों के लिए शेखी बघार रहे हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान मंत्री को नहीं पहचान पाया और पहचान के लिए अनुरोध किया. क्या किसी मंत्री का सार्वजनिक रूप से धमकी देना और अपमानित करना आचरण है? साथ ही उन्होंने मंत्री को ही निलंबित करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन