राबड़ी देवी बंगला विवाद पर भड़के अब्दुल बारी सिद्दीकी, बिहार सीएम पर उठाए कई सवाल

Updated:
विज्ञापन
Bihar CM Samrat Choudhary Teacher

बिहार सीएम सम्राट चौधरी

Rabri Devi Bungalow Row: 10 सर्कुलर रोड आवास विवाद को लेकर राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास, विपक्ष की भूमिका और राबड़ी देवी के बंगले को लेकर सरकार पर कई सवाल उठाए.

विज्ञापन

Rabri Devi Bungalow Row: राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने 10 सर्कुलर रोड आवास विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है. सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सादगी की बात करते हैं, लेकिन बिहार में अलग तस्वीर दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि पहले कई मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहे, लेकिन अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास का दायरा काफी बढ़ा लिया है.

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास का क्षेत्रफल पहले से काफी बड़ा हो गया है और उपमुख्यमंत्री के आवास को भी इसमें शामिल कर लिया गया है. सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री का आवास अब करीब 15 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल चुका है.

विपक्ष को निशाना बना रही सरकार

राजद नेता ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार की कमियों को उजागर करना होती है, लेकिन आज सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है.

सिद्दीकी ने कहा कि सरकार चाहती है कि विपक्ष केवल उसकी बातों का समर्थन करे, जबकि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता. विपक्ष का काम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना और सरकार को जवाबदेह बनाना है.

राबड़ी देवी के आवास विवाद पर भी बोले

सिद्दीकी ने कहा कि आज स्थिति ऐसी बना दी गई है कि विपक्षी नेताओं को उनके अधिकारों से भी वंचित करने की कोशिश हो रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को लेकर जिस तरह का विवाद खड़ा किया गया है, वह लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है. सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन विपक्षी नेताओं को घेरने में ज्यादा ऊर्जा लगाई जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सत्ता स्थायी नहीं होती

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सत्ता हमेशा किसी के पास नहीं रहती. लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं. जनता केवल उन्हीं नेताओं और सरकारों को याद रखती है, जिन्होंने जनहित में काम किया हो.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाकर कोई सरकार लंबे समय तक जनता का भरोसा नहीं जीत सकती. लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन सभी को करना चाहिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी, जानिए सीटों का पूरा गणित

21 जून को पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक, नीतीश के नेतृत्व पर लगेगी मुहर, देखिए पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन