पटना : खरीदारी कर रही छात्रा के मोबाइल की चोरी, दो हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित खेतान मार्केट में मार्केटिंग कर रही एक मेडिकल छात्रा के मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. छात्रा ने बताया कि वह रविवार को अधिवेशन भवन में मेडिकल सेमिनार मेंभाग लेने आयी थी. सेमिनार खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ खेतान […]

विज्ञापन

पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित खेतान मार्केट में मार्केटिंग कर रही एक मेडिकल छात्रा के मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. छात्रा ने बताया कि वह रविवार को अधिवेशन भवन में मेडिकल सेमिनार मेंभाग लेने आयी थी. सेमिनार खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ खेतान मार्केट गयी. इस बीच एक नाबालिग चोर मोबाइल छीन फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा गया. पीरबहोर थाना प्रभारी रिजवान अहमद ने बताया कि चोर के पास से मोबाइल रिकवर किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसने खुद को अधिवक्ता बताया है. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन