पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन की दौड़ शुरू, प्रवेश परीक्षा से तय होगा बीए और बीएससी ऑनर्स में दाखिला

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

Patna Women’s College

Patna News: पटना वीमेंस कॉलेज (Patna Women’s College) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार से प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Patna News: (अमृता सिंह) पटना वीमेंस कॉलेज (Patna Women’s College) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार से प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस बार छात्राओं का एडमिशन प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा.

BCA और BA Honours की परीक्षा शुरू

पहले दिन बीएससी ऑनर्स और बीए ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए छात्राएं परीक्षा दे रही हैं. बीएससी ऑनर्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, मैथेमेटिक्स, जूलॉजी और स्टैटिस्टिक्स विषयों की परीक्षा आयोजित की जा रही है. वहीं बीए ऑनर्स में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान और होम साइंस जैसे विषय शामिल हैं.

अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा

कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीएससी ऑनर्स की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई. जबकि बीए ऑनर्स की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी. सभी परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई जा रही हैं.

सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान

परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है. छात्राओं को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

also read: पटना में बच्चों का अपना बैंक बना आकर्षण का केंद्र, गुल्लक सिखा रहा बचत और जिम्मेदारी का पाठ

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन