लीगल मदद डेस्क शुरू, जेल में बंद लोगों के परिवार को मुफ्त कानूनी मिलेगी सहायता

Updated:
विज्ञापन
patna news

लीगल एड हेल्प डेस्क

Patna News: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर रविवार को बेऊर जेल मुलाकाती परिसर में लीगल ऐड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

Patna News: (अमृता सिंह) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर रविवार को बेऊर जेल मुलाकाती परिसर में लीगल ऐड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया. बंदियों के परिजनों को अदालती प्रक्रियाओं, जमानत, अपील और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें निःशुल्क सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह शुरुआत की गयी है. इस हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन बेऊर जेल के उप महानिरीक्षक-सह-अधीक्षक द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार, कारा उपाधीक्षक अजय कुमार, मुलाकाती प्रभारी-सह-सहायक अधीक्षक कुन्दन कुमारी सहित कारा कर्मी मौजूद रहे.

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय पर मिलेगा न्याय

उप महानिरीक्षक-सह-अधीक्षक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और समाज के जरूरतमंद लोगों को आवश्यक कानूनी सलाह और सहयोग मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि अक्सर जानकारी और उचित संसाधनों के अभाव में बंदियों के परिवारों को सही कानूनी मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर न्यायिक सहायता सुनिश्चित की जा सके.

मुलाकात के समय प्रतिदिन उपस्थित रहेंगे विधिक विशेषज्ञ

हेल्प डेस्क पर नियमित रूप से पैनल अधिवक्ता और पीएलवी (Para-Legal Volunteers) की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये प्रतिदिन मुलाकात के समय पर परिसर में उपस्थित रहेंगे. इसके माध्यम से कारा में संसीमित बंदियों के परिजन अपने करीबियों की जमानत और अपील संबंधी प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्करों और बिचौलियों से राहत मिलेगी.
सभी ने इस हेल्प डेस्क को बंदियों के परिजनों के लिए एक अत्यंत जनहितैषी और ऐतिहासिक कदम बताया.

also read: पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन की दौड़ शुरू. प्रवेश परीक्षा से तय होगा बीए और बीएससी ऑनर्स में दाखिला

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन