गंगा दशहरा पर दानापुर में आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 25 May 2026 2:44 PM

विज्ञापन

गंगाघाट दानापुर

Patna News: दानापुर में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दानापुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला.

विज्ञापन

Patna News: (संजय कुमार) दानापुर में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दानापुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला. फक्कर महतो घाट, राजपूताना घाट और पीपा पुल घाट पर सोमवार को “हर हर गंगे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई.

मान्यता के अनुसार गंगा का हुआ था अवतरण. स्नान और दान का विशेष महत्व.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही पृथ्वी पर गंगा का अवतरण हुआ था. इसी कारण इस दिन गंगा स्नान को अत्यंत शुभ माना जाता है. श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पूजा-पाठ और व्रत करते हैं तथा दान-पुण्य के कार्यों को विशेष महत्व देते हैं.

घाटों पर चला हवन और पूजा का दौर. श्रद्धालुओं ने की विशेष आराधना.

गंगा दशहरा के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा स्नान के बाद नदी किनारे हवन और पूजा-अर्चना की. पुराणों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान से पापों से मुक्ति और मन की शांति प्राप्त होती है. कई श्रद्धालु तपती धूप और गर्मी की परवाह किए बिना गंगा तट पर जुटे रहे.

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम. एसडीआरएफ की टीम रही तैनात.

फक्कर महतो घाट पर पूजा सामग्री और प्रसाद की अस्थायी दुकानें भी लगाई गई थीं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में गश्त करती रही ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. पूरे आयोजन के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन की दौड़ शुरू, प्रवेश परीक्षा से तय होगा बीए और बीएससी ऑनर्स में दाखिला

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन