हेमंत सरकार बनने पर कांग्रेस नेता बोले- नये युग की शुरुआत, बिहार में गठबंधन सरकार बनने का किया दावा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2019 5:52 PM

विज्ञापन

पटना : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनने पर महागठबंधन में शामिल दलों में उत्साह बढ़ गया है. झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि ‘हेमंत सोरेन जी को झारखंड […]

विज्ञापन

पटना : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनने पर महागठबंधन में शामिल दलों में उत्साह बढ़ गया है. झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि ‘हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की और डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम जी और सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.’

साथ ही उन्होंने कहा है कि ‘वहां एक नये युग की शुरुआत हुई है. देश की जनता बीजेपी सरकार के झूठे वायदे से तंग आ गयी है. वो बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक मंदी, किसानों की समस्या से त्रस्त है. अब झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने के बाद अब अगले साल बिहार में भी गठबंधन सरकार बनेगी.’ उन्होंने कहा कि झारखंड को एक मजबूत एवं स्थायी सरकार देंगे, जो युवाओं, किसान, मजदूर एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे. कांग्रेस पार्टी के भी दो सदस्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन