पटना : दिनकर ने कांग्रेस को गलतियों के लिए कभी माफ नहीं किया
Updated at : 24 Sep 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर नमन किया और साथ ही कांग्रेस पर हमला भी किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के बेगूसराय में जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को कांग्रेस ने राज्यसभा का सदस्य बनाया था, लेकिन कविता, स्वाभिमान व देशभक्ति के रश्मिरथी […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर नमन किया और साथ ही कांग्रेस पर हमला भी किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के बेगूसराय में जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को कांग्रेस ने राज्यसभा का सदस्य बनाया था, लेकिन कविता, स्वाभिमान व देशभक्ति के रश्मिरथी पर सवार दिनकर ने हिमालयी गलतियों के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया. आजादी के पहले दशक में कुशासन से जन्मी गरीबी पर दिनकर ने तीखा प्रहार करते हुए लिखा- अटका कहां स्वराज, बोल दिल्ली तू क्या कहती है. तू रानी बन गयी, वेदना जनता क्यों सहती है?
सरस्वती पुत्र दिनकर की 111वीं जयंती पर शत-शत नमन. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस व बिहार में राजद को छोड़ कर बहुत कुछ अच्छा है. हर मुद्दे पर अपने रुख को सकारात्मक बनाने और दागियों से दूरी बनाने के बजाय राहुल गांधी कश्मीरी अलगाववादियों से हमदर्दी दिखा रहे हैं और सोनिया गांधी मनी लौंड्रिंग केस के अभियुक्त चिदंबरम से मिलने तिहाड़ जा रही हैं, तो राजद के नेता तिहाड़ में बंद सजायाफ्ता शहाबुद्दीन की तस्वीर रख कर अपराध के राजनीतिकरण के दाग को माथे का तिलक बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




