300 वर्ष पुरानी मूर्ति बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में20 करोड़ से अधिक है इसकी कीमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 3:53 AM
पटना : जक्कनपुर थाने के करबिगहिया में चेकिंग के दौरान बरामद प्राचीन मूर्ति भगवान लक्ष्मण की है. इसकी बाजार में कीमत 20 करोड़ से अधिक है. यह अष्टधातु से बनी हुई है और करीब 300 साल से अधिक पुरानी है. उक्त मूर्ति को तस्कर प्रेम कुमार ने नालंदा जिले के बेन थाना इलाके के एक […]
पटना : जक्कनपुर थाने के करबिगहिया में चेकिंग के दौरान बरामद प्राचीन मूर्ति भगवान लक्ष्मण की है. इसकी बाजार में कीमत 20 करोड़ से अधिक है. यह अष्टधातु से बनी हुई है और करीब 300 साल से अधिक पुरानी है. उक्त मूर्ति को तस्कर प्रेम कुमार ने नालंदा जिले के बेन थाना इलाके के एक मंदिर से एक माह पूर्व चुराया था और, इसे अंतरराष्ट्रीय तस्कर को बेचने की योजना थी.
खास बात यह है कि इस मूर्ति को लेकर कोर्ट में भी केस लंबित है. इस मूर्ति को लेकर जहानाबाद जिले के काको थाना इलाके के एक ठाकुरबाड़ी ने कोर्ट में केस कर रखा है और उनका दावा है कि उक्त मूर्ति उनके ठाकुरबाड़ी की है और 1985 में चोरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










