ePaper

साकेत कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, सोमवार को बाढ़ कोर्ट में होगी पेशी

Updated at : 24 Aug 2019 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
साकेत कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, सोमवार को बाढ़ कोर्ट में होगी पेशी

नयी दिल्ली/पटना : दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुनाते हुएबिहारके मोकामासे निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड मिलने के बाद अब बिहार पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ करेगी. रिमांड मिलने के बाद एसआईटी की टीमबाहुबली विधायक को कस्टडी में लेकर पटना लायेगी. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुनाते हुएबिहारके मोकामासे निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड मिलने के बाद अब बिहार पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ करेगी. रिमांड मिलने के बाद एसआईटी की टीमबाहुबली विधायक को कस्टडी में लेकर पटना लायेगी. साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह को अगले 48 घंटे में बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है.


दरअसल, बीते दिनों बिहार पुलिस को छापेमारी के दौरान बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और तब से ही वह फरार चल रहे थे. आखिरकार शुक्रवार कोअनंतसिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. साकेत कोर्ट में आज पेशी के बाद आखिरकार बिहार पुलिस को अनंत सिंह की रिमांड मिल गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन