बिहटा : दूसरे दिन भी जाम से जूझते रहे बिहटा के लोग

Updated at : 24 Aug 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिहटा : दूसरे दिन भी जाम से जूझते रहे बिहटा के लोग

बिहटा : कोइलवर पुल वाहनों के दबाव के आगे किस प्रकार छोटा पड़ने लगा है.इसका जीता -जागता मिसाल इन दिनों बिहटा में देखने को मिल रहा है.पुल पर लग रहे जाम के कारण वाहनों की लाइन अब बिहटा ही नहीं मनेर व बिक्रम तक जा पहुंची है.खगौल स्टेट हाइवे पर भी कन्हौली तक वाहनों की […]

विज्ञापन
बिहटा : कोइलवर पुल वाहनों के दबाव के आगे किस प्रकार छोटा पड़ने लगा है.इसका जीता -जागता मिसाल इन दिनों बिहटा में देखने को मिल रहा है.पुल पर लग रहे जाम के कारण वाहनों की लाइन अब बिहटा ही नहीं मनेर व बिक्रम तक जा पहुंची है.खगौल स्टेट हाइवे पर भी कन्हौली तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी.
शुक्रवार को सारा दिन बड़े वाहन कतारबद्ध होकर एक लेन में खड़े रहे, तो दूसरी लेन पर छोटी गाड़ियां कतारबद्ध होकर रेंगती रहीं. बिहटा चौराहे से मनेर ,बिक्रम,खगौल व पालीगंज जाने वाली सड़कों पर महाजाम जैसी स्थिति बनी हुई थी. ट्रैफिक पुलिस के साथ बिहटा थाना की पुलिस जाम छुड़ाने के लिए मशक्कत करती दिखी. गुरुवार को भी पुल पर जाम लगा हुआ था.दस किलोमीटर की दूरी तय करने में पांच घंटे का समय लग रहा था.
भोजपुर पुलिस की मनमानी से परेशानी : बताया जाता है कि पूर्व में जाम से निबटने के लिए भोजपुर व पटना जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ था कि दोनों छोरों से एक घंटा पुल से वाहनों को पार कराया जायेगा, लेकिन उस निर्णय को कोइलवर पुलिस ने इस बार ताक पर रख दिया.
भोजपुर की ओर से लगातार कई घंटों तक वाहनों को पुल से पास कराया जाता रहा. इससे पटना जिला में समस्या बढ़ती जा रही है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि इस बात की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है.कोईलवर पुल पर बड़ी गाड़ियों के समय समय पर प्रवेश होने कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
अशोक राजपथ पर रेंगते रहे वाहन
पटना सिटी : अशोक राजपथ पर शुक्रवार को भी वाहनों के दबाव कायम रहने की स्थिति में जाम की समस्या दिखी. जाम की स्थिति खाजेकलां से लेकर चौक के बीच, मारुफगंज से मालसलामी, पश्चिम दरवाजा से गुजरी बाजार तक व त्रिपोलिया से सुल्तानगंज के बीच में कायम थी. जाम की यह स्थिति सुबह व शाम को अधिक थी. रही- सही कसर मच्छहरट्टा मंडी में मालवाहक वाहनों को खड़ा कर सड़कों पर ही करायी जा रही लोडिंग व अनलोडिंग से पूरी हो गयी.
बताते चलें कि अशोक राजपथ पर जाम की यह समस्या हर रोज बनी रहती है, लेकिन शुक्रवार को भी कुछ ज्यादा ही गहरा गयी थी. शाम के समय जन्माष्टमी को लेकर बजारों में काफी भीड़ थी. कुछ इसी तरह की स्थिति सुदर्शन पथ में भी मेहंदीगंज से अगमकुआं के बीच व चौकशिकारपुर नाला से लोहा पुल तक दिखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन