पटना : बहादुरपुर पुल के नीचे किन्नर से मारपीट में युवक हुआ घायल

Updated at : 22 Aug 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बहादुरपुर पुल के नीचे किन्नर से मारपीट में  युवक हुआ घायल

पटना : पत्रकार नगर थाने के बहादुरपुर पुल के नीचे मंगलवार की देर रात मुन्ना चक निवासी अरुण कुमार व किन्नरों के बीच मारपीट हुई. इसमें अरुण कुमार को काफी चोटें आयी है और उसका कान कट गया है. किन्नरों ने भी अरुण कुमार पर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास करने और मारपीट का आरोप […]

विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर थाने के बहादुरपुर पुल के नीचे मंगलवार की देर रात मुन्ना चक निवासी अरुण कुमार व किन्नरों के बीच मारपीट हुई. इसमें अरुण कुमार को काफी चोटें आयी है और उसका कान कट गया है.
किन्नरों ने भी अरुण कुमार पर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को मोबाइल फोन से जानकारी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कल रात में फोन कर मारपीट की जानकारी दी गयी थी. फिलहाल लिखित शिकायत नहीं मिली है.
क्या है अरुण कुमार का आरोप : अरुण कुमार ने बताया कि बहादुरपुर मुसहरी में रहने वाले एक किन्नर से उसकी दोस्ती थी. वह उसे किसी भी कीमत पर साथ में रहने के लिए कहती थी. लेकिन वह इन्कार करता था़ क्योंकि, वह शादीशुदा है.
इसके बाद कुछ किन्नर उसके घर पर पहुंच गये और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की. इसके बाद उसे जबरन बहादुरपुर पुल के नीचे ले जाकर मारपीट की. जिसमें उसके कान कट गये और काफी चोटें आयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन