पटना : सैलरी में देरी हुई, तो कर्मचारी व शिक्षक जायेंगे हड़ताल पर

Updated at : 29 Jul 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सैलरी में देरी हुई, तो कर्मचारी व शिक्षक जायेंगे हड़ताल पर

पीयू में ट्रेजरी से पेमेंट का विरोध शुरू पटना : पटना विश्वविद्यालय में अब तक सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को हर महीने एक तारीख को सैलरी उनके खाते में आ जाता है. इसका कारण यह है कि अब तक विवि के इंटर्नल फंड से राशि शिक्षकों व कर्मचारियों को दिया जाता रहा है. इसकी वजह […]

विज्ञापन
पीयू में ट्रेजरी से पेमेंट का विरोध शुरू
पटना : पटना विश्वविद्यालय में अब तक सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को हर महीने एक तारीख को सैलरी उनके खाते में आ जाता है. इसका कारण यह है कि अब तक विवि के इंटर्नल फंड से राशि शिक्षकों व कर्मचारियों को दिया जाता रहा है. इसकी वजह से सरकार सैलरी देर से भी देती थी तो समय पर सभी को सैलरी दे दी जाती थी और बाद में जब सरकार सैलरी मद में राशि विवि को भेजती है तो फिर उसे एडजस्ट कर दिया जाता है.
यही वजह है कि विवि में काम सुचारु रूप से चलता आ रहा है और कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं होती है. हाइकोर्ट का भी यही आदेश है. लेकिन पीयू के सभी कर्मियों व शिक्षकों को अब सरकार के ट्रेजरी से सीधा उनके अकाउंटर में पेमेंट मिलेगा और पुरानी व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है. विवि अब फंड का वितरण नहीं करेंगे.
इसका कर्मचारी व शिक्षक दोनों विरोध कर रहे हैं और अगर पेमेंट में किसी तरह की देरी होती है तो शिक्षक व कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दी है. ऐसे में पीयू कीजो व्यवस्था जो धीरे-धीरे पटरी
पर जा रही थी, कहीं पटरी से न
उतर जाये इसकी आशंका जतायी जा रही है. इस संबंध में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो रणधीर कुमार सिंह व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से आंदोलन की धमकी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन